एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र: गौतमबुद्ध नगर में पुलिस मुठभेड़ के बाद कथित लुटेरा गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कथित लुटेरे को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उप्र: गौतमबुद्ध नगर में पुलिस मुठभेड़ के बाद कथित लुटेरा गिरफ्तार

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 19 दिसंबर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कथित लुटेरे को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कथित लुटेरे की पहचान गांव गढ़ी चौखंडी के निवासी अमन यादव के रूप में हुई है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर-58 की पुलिस बीती रात जब वाहनों की जांच कर रही थी, तभी लेबर चौक के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार कुछ संदिग्ध लोग आते दिखे।

उन्होंने बताया कि जब उनसे रुकने के लिए कहा तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई।

मिश्रा ने बताया कि पुलिस की गोली अमन के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया उसके पास से तीन मोबाइल फोन, देसी तमंचा और कारतूस बरामद हुये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2023 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).