एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने खुदकुशी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कन्नौज जिले के सौरिख क्षेत्र में एक युवक ने सोमवार तड़के अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से अपनी प्रेमिका की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी; बाद में उसने आत्महत्या कर ली।

देश की खबरें | उप्र : प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने खुदकुशी की

कन्नौज (उप्र), 23 जून कन्नौज जिले के सौरिख क्षेत्र में एक युवक ने सोमवार तड़के अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से अपनी प्रेमिका की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी; बाद में उसने आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सौरिख थाना क्षेत्र के कुठला गांव निवासी देवांशु (22) का पड़ोस के गांव सुल्तानपुर की रहने वाली दीप्ति से प्रेम-प्रसंग था। करीब 15 दिन पहले दीप्ति के परिजन ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी, जिससे देवांशु नाराज था।

उन्होंने बताया कि शादी तय होने के बाद दीप्ति ने देवांशु से बात करना बंद कर दिया था जिससे वह आक्रोशित था।

सूत्रों के मुताबिक देवांशु सोमवार तड़के करीब तीन बजे अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर दीप्ति के घर पहुंचा। उन्होंने बताया कि देवांशु ने घर में सो रही दीप्ति के सीने में गोली मार मौके से फरार हो गया और कुछ दूर जाकर खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुन ग्रामीण घरों से बाहर आए तो देवांशु का खून से लथपथ शव देखा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से तफ्तीश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2025 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).