एजेंसी न्यूज

UP Shocker: मां की फटकार के बाद लड़की ने जहर खाकर की खुदकुशी

बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र में मां की फटकार से क्षुब्ध होकर 14 वर्षीय एक लड़की ने जहर खाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव में रविवार को पूजा राजभर नामक लड़की ने विषाक्त पदार्थ खा लिया.

UP Shocker: मां की फटकार के बाद लड़की ने जहर खाकर की खुदकुशी
Representational Image

बलिया (उप्र), 9 अप्रैल : बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र में मां की फटकार से क्षुब्ध होकर 14 वर्षीय एक लड़की ने जहर खाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव में रविवार को पूजा राजभर नामक लड़की ने विषाक्त पदार्थ खा लिया.

परिजनों ने अचेतावस्था में पूजा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई. कोतवाली प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह भी पढ़ें : Bihar: बिहार में ट्रेन से कटकर दो बच्चे सहित चार की मौत

उन्होंने बताया कि पूजा रविवार को अपनी मां के साथ खेत में गेहूं की कटाई के लिए गई थी. इस दौरान पूजा को उसकी मां ने किसी बात पर डांट दिया. पूजा घर वापस लौट गई और विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. सूत्रों ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2024 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).