एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : अपने बच्चों की हत्या कर माँ ने भी लगाई फांसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कन्नौज जिले के ठठिया क्षेत्र में अपने दो बच्चों की कथित रूप से गला दबाकर हत्या करने के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

देश की खबरें | उप्र : अपने बच्चों की हत्या कर माँ ने भी लगाई फांसी

कन्नौज (उत्तर प्रदेश), 30 सितंबर कन्नौज जिले के ठठिया क्षेत्र में अपने दो बच्चों की कथित रूप से गला दबाकर हत्या करने के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अरविंद कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि ठठिया थाना क्षेत्र के खलगपुरवा निवासी विनय कुमार यादव उर्फ गोविंद की पत्नी विनीता (25) का शव आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटकता पाया गया। वहीं बिस्तर पर उसके दो बच्चे लल्ला (चार माह) और बउवा (आठ माह) मृत पाए गए।

उन्होंने बताया कि विनय बुधवार को डेंगू से पीड़ित अपनी बहन सरिता को इलाज के लिए कानपुर ले गया था। घर पर उसकी पत्नी विनीता, दोनों बच्चे तथा परिवार के अन्य लोग थे। रात में विनीता अपने दोनों बच्चों को लेकर कमरे में चली गई। परिवार के लोग भी सो गये। गुरुवार की सुबह विनीता नहीं उठी। ननद कल्पना और प्रियंका ने खिड़की से देखा तो बिस्तर पर बच्चों के शव दिखे और विनीता फांसी के फंदे पर लटकी दिखाई दी।

कुमार ने बताया कि शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गये और खिड़की तोड़कर अंदर घुसे एक व्यक्ति ने दरवाजा खोला और शवों को बाहर निकाला गया।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे का कहना है कि ऐसा लगता है कि विनीता घरेलू कलह से दुखी थी और इससे तंग आकर उसने पहले अपने बच्चों की गला दबाकर हत्या की और बाद में खुद फांसी लगा ली।

बहरहाल, घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

सं सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2021 02:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).