देश की खबरें | उप्र : सामूहिक बलात्कार की शिकार महिला का गर्भपात, तीन आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र में तीन लोगों ने एक गर्भवती महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया, जिससे उसका गर्भपात हो गया।

बरेली (उप्र), 21 सितंबर बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र में तीन लोगों ने एक गर्भवती महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया, जिससे उसका गर्भपात हो गया।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि पीड़िता के पति द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, 13 सितंबर को वह खेत में काम कर रही थी, तभी तीन युवकों ने वहां पहुंचकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया, जिसके परिणामस्वरूप उसका गर्भपात हो गया।

तीन माह की गर्भवती पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और सामने आए तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बिशारतगंज थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के पति ने 16 सितंबर को बरेली के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

हालांकि, महिला के पति ने आरोप लगाया कि उसने घटना वाले दिन ही शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर वह उसे जिला अस्पताल ले गये, जहां से उन्होंने डाक से शिकायत की, जिस पर पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी