देश की खबरें | उप्र : बागपत में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के मुकीमपुरा गांव में प्रेम प्रसंग के एक मामले को लेकर हुए विवाद में 25 वर्षीय युवक की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बागपत, 30 अप्रैल उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के मुकीमपुरा गांव में प्रेम प्रसंग के एक मामले को लेकर हुए विवाद में 25 वर्षीय युवक की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जिले के पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बताया कि मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर के अनिल (25) के रूप में हुई है। वह मंगलवार को अपने भाई के ससुराल मुकीमपुरा गांव आया हुआ था। रात में किसी विवाद के दौरान उस पर लकड़ी के डंडे से हमला किया गया।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अनिल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक राय ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर निखिल के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
बिनौली थाना प्रभारी शिवदत्त ने बताया कि मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2025 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

