एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : गवाही वापस लेने से इनकार करने पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के बिजोपुरा गांव में हत्या के मामले में एक मुख्य गवाह पर कथित रूप से पांच लोगों ने गोलियां बरसा दीं जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उप्र : गवाही वापस लेने से इनकार करने पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरनगर (उप्र), सात अप्रैल मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के बिजोपुरा गांव में हत्या के मामले में एक मुख्य गवाह पर कथित रूप से पांच लोगों ने गोलियां बरसा दीं जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सलमान (35) के रूप में हुई है जो अपने भाई जैद की हत्या के मामले में मुख्य गवाह था। चार साल पहले मेरठ में जैद की हत्या कर दी गई थी और यह मामला मेरठ की ही एक अदालत में लंबित है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी देवव्रत बाजपेयी ने संवाददाताओं को बताया कि इरफान और उसके चार साथी कालिया, मोहम्मद अली, नैमुद्दीन और फाजिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। ये सभी मेरठ जिले के निवासी हैं।

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

सलमान के भाई नौशाद द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपी, सलमान पर गवाह के तौर पर अपना नाम वापस लेने का दबाव बना रहे थे लेकिन उनके भाई ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को उसे बिजोपुरा गांव के जंगल में ले जाया गया, जहां उस पर गोलियां बरसा दी गईं। पुलिस ने बताया कि शव बरामद किए जाने के बाद रविवार को उसकी पहचान की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2025 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).