देश की खबरें | उप्र : बारातियों से भरी जीप पेड़ से टकराई, चार लोगों की मौत, तीन घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बांदा जिले के बदौसा क्षेत्र में बारातियों को लेकर लौट रही एक जीप के बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराने से उस पर सवार चार लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
बांदा (उप्र), 22 मई बांदा जिले के बदौसा क्षेत्र में बारातियों को लेकर लौट रही एक जीप के बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराने से उस पर सवार चार लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बांदा जिले के तिंदवारी से एक जीप बारातियों को लेकर लौट रही थी। 21-22 मई की दरमियानी रात करीब दो बजे बदौसा क्षेत्र के तुर्रा गांव के नजदीक सड़क पर अचानक किसी मवेशी के आ जाने से उसे बचाने की कोशिश में जीप चालक राजीव नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराया।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में जीप चालक राजीव उर्फ राजू तिवारी (48) के साथ-साथ देवराज द्विवेदी (65), लक्ष्मी द्विवेदी (70) और कैलाशी (54) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि मोहित (22), शिवशंकर (30), देवी प्रसाद (36) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि सोमवार को सुबह राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से शिवशंकर और देवी प्रसाद को कानपुर रेफर किया गया है।
हादसे के वक्त जीप में सात लोग सवार थे। वे सभी रविवार को तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोधनी गांव के रहने वाले राजू सिंह के बेटे अंकित सिंह की बारात में गए थे।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2023 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

