देश की खबरें | उन्नति हुड्डा और छह अन्य भारतीयों ने जीत दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शीर्ष वरीयता प्राप्त उन्नति हुड्डा सहित सात भारतीयों ने थाइलैंड के नोंथबुरी में खेली जा रही बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 जूनियर चैंपियनशिप में मंगलवार को जीत दर्ज करके अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

नयी दिल्ली, 29 नवंबर शीर्ष वरीयता प्राप्त उन्नति हुड्डा सहित सात भारतीयों ने थाइलैंड के नोंथबुरी में खेली जा रही बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 जूनियर चैंपियनशिप में मंगलवार को जीत दर्ज करके अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

ओडिशा ओपन की चैंपियन उन्नति ने महिलाओं के अंडर-17 वर्ग में जापान की मिसाटो सासाकी को केवल 24 मिनट में 21-11 21-5 से हराया। वह अगले दौर में इंडोनेशिया की डिया नूर फडिला से भिड़ेंगी।

महिलाओं के अंडर-17 वर्ग में अनमोल खरब ने अपने दोनों मैच जीते। पहले उन्होंने सिंगापुर की चुजइ जेनिफर को 21-11 21-14 से और फिर इंडोनेशिया की वेनिंग सबरीना को 21-19 21-10 से हराया। अनमोल अब थाईलैंड के रत्नाचा सोमपोच से भिड़ेगी।

संप्रीति पाल को महिलाओं के अंडर-15 वर्ग में इंडोनेशिया की कीरा इंद्रियान के खिलाफ जीत के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा जबकि जिया रावत महिलाओं के अंडर-17 एकल में थाईलैंड की पीरया वेचावोंग से 21-11 14-21 10-21 से हार गईं।

पुरुष वर्ग के अंडर-15 के एकल में भारत के तीन खिलाड़ियों अभिनव गर्ग, अनीश थोप्पानी और मोहम्मद अली मीर ने अपने-अपने मैच जीते।

पुरुषों के अंडर-17 वर्ग में ध्रुव नेगी ने सिंगापुर के नगे जू जिन को 43 मिनट तक चले करीबी मुकाबले में 21-19 19-21 21-17 से हराया लेकिन अंश नेगी सिंगापुर के शोता नत्सुका से 20-22 21-16 12-21 से हार गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\