देश की खबरें | दिल्ली में ‘अनलॉक’ से विवाह समारोह आयोजकों ने ली राहत की सांस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में करीब तीन महीने बाद विवाह समारोहों के लिए अनुमति मिलने से विवाह आयोजकों को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि इससे आयोजकों को लाभ की उम्मीद कम ही है।

नयी दिल्ली, 27 जून राष्ट्रीय राजधानी में करीब तीन महीने बाद विवाह समारोहों के लिए अनुमति मिलने से विवाह आयोजकों को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि इससे आयोजकों को लाभ की उम्मीद कम ही है।

दिल्ली सरकार ने शहर में कोविड-19 की स्थिति में सुधार को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से ‘अनलॉक’ प्रक्रिया के तहत शनिवार को बैंक्वेट, विवाह सभागार और होटलों में 50 लोगों की मौजूदगी के साथ विवाह आयोजन की अनुमति दी है। इसके साथ ही जिम और योग केंद्रों को भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गयी है। यह छूट सोमवार सुबह पांच बजे से प्रभावी हो जाएगी।

वेडिंग प्लानर और बैंक्वेट हॉल के मालिकों ने दिल्ली सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। हालांकि उनका कहना है कि इस सीजन में उन्हें लाभ की कोई उम्मीद नहीं है।

‘प्रेशियस मोमेंट्स बैंक्वेट्स’ के सुनील जुनेजा ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि हमें कम से कम बैंक्वेट हॉल खोलने की अनुमति दी गयी। अपनी जेब से कर्मचारियों को भुगतान करने और घाटा झेलकर हम लोग कम से कम इस घाटे से तो बच पाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि इससे पहले जिन बुक किए गए कार्यक्रमों को टाल दिया गया था, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी जबकि नयी बुकिंग भी शुरू हो गयी है।

मार्च 2020 में महामारी के शुरू होने के बाद से पिछले एक साल में विवाह समारोह आयोजन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है क्योंकि क्रमवार तरीके से पिछले साल मार्च-सितंबर और इस साल अप्रैल से बार-बार लॉकडाउन लगने से धूमधाम वाले खर्चीले आयोजन नहीं हुए।

‘द वेल्वेट वेडिंग्स’ के वेडिंग प्लानर जितेश खन्ना ने कहा, चूंकि अप्रैल से दिल्ली में लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया गया, इसलिए अधिकतर शादियां शहर से बाहर हुईं।

वहीं, ‘शुभ मुहूर्त लक्जरी वेडिंग प्लानर्स’ के श्रवण यादव ने कहा, ‘‘अब 50 लोगों की इजाजत दी गयी है तो हमें इस फैसले से खुशी है और उम्मीद है कि जल्द 100 लोगों को आयोजन में शामिल होने की अनुमति मिल जाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस से की ये खास अपील

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड