देश की खबरें | अनलॉक-5 : केन्द्र के दिशा-निर्देशों के तहत पुडुचेरी में खुलेंगे स्कूल, सिनेमा घर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह ‘अनलॉक-5’ के तहत केन्द्र के दिशा-निर्देशों को लागू करते हुए निरुद्ध क्षेत्रों के बाहर स्कूलों, सिनेमा घरों आदि को चरणबद्ध तरीके से खोलेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, एक अक्टूबर पुडुचेरी सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह ‘अनलॉक-5’ के तहत केन्द्र के दिशा-निर्देशों को लागू करते हुए निरुद्ध क्षेत्रों के बाहर स्कूलों, सिनेमा घरों आदि को चरणबद्ध तरीके से खोलेगी।

पुडुचेरी के जिला कलेक्टर टी. अरुण ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश के निरुद्ध क्षेत्र में इस माह के अंत तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: मोदी सरकार ने पेंशनभोगियों को दी बड़ी राहत, अब इस काम के लिए नहीं पड़ेगा भटकना.

सरकारी आदेश के अनुसार, ‘‘केन्द्र के सभी दिशा-निर्देश आज लागू हो गए और इस महीने के अंत तक लागू रहेंगे।’’

आदेश में कहा गया है कि दिशा-निर्देशों का कोई भी उल्लंघन आपदा प्रबंधन अधिनियम 2004 और महामारी अधिनियम 1897 के तहत दंडनीय है।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: यूपी के एडीजी प्रशांत कुमार फिर बोले- फोरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार गर्दन की चोट के कारण हुई हाथरस पीड़िता की मौत, उसके साथ नहीं हुआ रेप.

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने निरुद्ध क्षेत्रों के बाहर के इलाकों में और गतिविधियों की अनुमति देने के लिए बुधवार को नये दिशा-निर्देश जारी किए थे। इनमें 15 अक्टूबर से सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों को उनकी बैठने की क्षमता के 50 प्रतिशत के साथ खोला जाना शामिल है।

कलेक्टर ने अपने आदेश में कहा कि निरुद्ध क्षेत्र के बाहर नौंवी से बारहवीं तक के छात्रों को स्कूल जाने की अनुमति होगी। स्कूल चरणबद्ध तरीके से खुलेंगे। दसवीं तथा बारहवीं की कक्षाएं पांच अक्टूबर से और नौंवी तथा ग्यारहवीं की कक्षाएं 12 अक्टूबर से शुरू होंगी।

उन्होंने कहा कि शराब की दुकानें और बार जो इतने महीनों से बंद हैं, वे लाइसेंस शर्तों के अनुसार खुलेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी