देश की खबरें | फतेहपुर में अज्ञात युवक की सिर कुचलकर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र की चक काजीपुर नहर से पुलिस ने मंगलवार को 30 साल के एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बांदा (उप्र), 30 अप्रैल उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र की चक काजीपुर नहर से पुलिस ने मंगलवार को 30 साल के एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार ऐसा लगता है कि सिर एवं चेहरा कुचलकर युवक की हत्या कर दी गयी है।
गाजीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर इंद्रो मार्ग की चक काजीपुर नहर की झाड़ियों से 30 साल के एक अज्ञात युवक का शव मंगलवार को बरामद किया गया।
उनके अनुसार उसके सिर एवं चेहरे पर गहरे चोट के निशान हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं अन्य जगह उसकी हत्या कर शव यहां नहर में फेंका गया हो।
उन्होंने बताया कि आस-पास के ग्रामीणों से शव के पहचान कराने की कोशिश की गई है, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
थाना प्रभारी ने बताया कि फोरेंसिक और ‘फील्ड यूनिट’ की टीमे मौके पर पहुंची हैं। उनके अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2024 05:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

