एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नागपुर में अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचला, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ‘हिट-एंड-रन’ का एक और मामला सामने आया है, जिसमें नागपुर शहर में एक अज्ञात वाहन से कुचले जाने के बाद 23 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नागपुर में अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचला, मौत

नागपुर, नौ जुलाई महाराष्ट्र में ‘हिट-एंड-रन’ का एक और मामला सामने आया है, जिसमें नागपुर शहर में एक अज्ञात वाहन से कुचले जाने के बाद 23 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गिट्टीखदान पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात 11 बजकर करीब 20 मिनट पर काटोल रोड बाईपास पर हुई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना स्थल के पास कोई सीसीटीवी नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के मूल निवासी राहुल खैरवार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

इससे पहले 25 फरवरी को नागपुर के झूला पुल पर कथित तौर पर शराब के नशे में धुत एक महिला ने अपनी मर्सिडीज कार से स्कूटर को टक्कर मार दी थी जिससे स्कूटर पर सवार दोनों लोगों की मौत हो गई थी।

महिला ने दुर्घटना के चार महीने से अधिक समय बाद, एक जुलाई को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया और उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

दो जुलाई को यहां की एक अदालत ने मामले में उसकी गिरफ्तारी को गैरकानूनी करार देते हुए उसे रिहा करने का आदेश दिया।

पुलिस ने पहले बताया था कि रविवार को मुंबई के वर्ली इलाके में एक बीएमडब्ल्यू कार ने एक दोपहिया वाहन को कथित तौर पर टक्कर मार दी जिससे एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, वर्ली कोलीवाड़ा निवासी कावेरी नखवा (45) रविवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने पति प्रदीप के साथ डॉ. एनी बेसेंट मार्ग से गुजर रही थीं, तभी बीएमडब्ल्यू सवार मिहिर शाह ने दंपति के दोपहिया वाहन को कथित तौर पर टक्कर मार दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला कार के साथ दो किलोमीटर से अधिक दूरी तक घिसटती चली गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार सवार दोनों लोग भाग गए। पुलिस के अनुसार, घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2024 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).