देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के नोएडा में अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक युवक की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार तड़के एक अज्ञान वाहन की टक्कर लगने से स्कूटी पर सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नोएडा, 30 जून उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार तड़के एक अज्ञान वाहन की टक्कर लगने से स्कूटी पर सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में हुई।
नॉलेज पार्क थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि नोएडा एक्सप्रेसवे पर (सोमवार) तड़के एक अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दानिश और 20 वर्षीय प्यार मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गये।
अधिकारी ने बताया कि दोनों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्यार मोहम्मद की मौत हो गई जबकि दानिश की हालत गंभीर बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)