देश की खबरें | अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संतोष सिंह ने पत्रकारों को बताया कि शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव दथेड़ा में रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने जीवन नामक शख्स की पत्नी कौशल्या (60) की उसके घर में गला दबाकर हत्या कर दी।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संतोष सिंह ने पत्रकारों को बताया कि शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव दथेड़ा में रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने जीवन नामक शख्स की पत्नी कौशल्या (60) की उसके घर में गला दबाकर हत्या कर दी।
सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एएसपी ने कहा कि महिला के गले पर चोट के निशान हैं।
उन्होंने बताया कि घटना उस समय हुई जब पीड़िता अपने घर में अकेली सो रही थी।
सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी के जरिए बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है, जिसमें दो लोग उसके घर में घुसते दिखे हैं।
उन्होंने कहा कि हत्या के कारण जानने में पुलिस लगी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2024 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

