एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अज्ञात साइबर ठगों ने महिला के खाते से 58 हजार रुपये से अधिक निकाले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर 11 में रहने वाली एक महिला के खाते से अज्ञात साइबर ठगों ने 58,562 रुपये निकाल लिये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

देश की खबरें | अज्ञात साइबर ठगों ने महिला के खाते से 58 हजार रुपये से अधिक निकाले

नोएडा, चार अगस्त उत्तर प्रदेश के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर 11 में रहने वाली एक महिला के खाते से अज्ञात साइबर ठगों ने 58,562 रुपये निकाल लिये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सेक्टर 11 में रहने वाली पीड़ित महिला यमुना देवी गर्ग ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करवायी है ।

उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय महिला आयोग में एक शिकायत दर्ज करवाना चाह रही थी और इसके लिये उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवायी।

उधर से एक व्यक्ति ने उनसे कहा कि आप ऑनलाइन पांच रुपए फीस जमा कर दीजिए, तब आपकी शिकायत दर्ज होगी ।

उन्होंने गूगल पे के माध्यम से ऑनलाइन पैसा पे किया। इसी बीच अज्ञात साइबर ठग ने उनके अकाउंट को हैक कर लिया तथा कई बार में उनके खाते से 58,562 रूपए निकाल लिये।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि इस बीच, थाना सेक्टर -24 क्षेत्र में रहने वाली युवती के क्रेडिट कार्ड खाते से अज्ञात साइबर ठगों ने धोखाधड़ी करके 40,869 रूपए निकाल लिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2023 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).