देश की खबरें | जिहादी आतंकवाद के प्रश्न को लेकर पुणे विश्वविद्यालय ने माफी मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) ने बी-कॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा में ''जिहादी आतंकवाद'' के बारे में एक प्रश्न को लेकर माफीनामा जारी किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, 28 अक्टूबर सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) ने बी-कॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा में ''जिहादी आतंकवाद'' के बारे में एक प्रश्न को लेकर माफीनामा जारी किया है।

रक्षा बजट से संबंधित विश्वविद्यालय के एक वैकल्पिक पाठ्यक्रम की ऑनलाइन परीक्षा में इस बारे में बहु-वैकल्पिक प्रश्न पूछा गया था।

यह भी पढ़े | दिल्ली सरकार के काॅलेजों में बढ़ी 1330 सीटें, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा- यह पांच-छह नए काॅलेज खोलने के बराबर.

सवाल में ''जिहादी आतंकवाद के प्रमुख कारणों'' के बारे में पूछा गया था जिसके बहु-वैकल्पिक उत्तरों में 'वैश्वीकरण, 'हथियारों का प्रसार' और 'इस्लामी चरमपंथ के नाम पर हिंसा का इस्तेमाल' दिए गए थे।''

कुलपति डॉक्टर नितिन करमालकर ने बुधवार को कहा कि कुछ लोगों ने सवाल पर आपत्ति जताई और इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाया है।

यह भी पढ़े | क्रिसमस से पहले आ सकती है कोरोना वायरस वैक्सीन- UK: 28 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ''विवाद न बढ़े, इसलिये हमने माफीनामा जारी किया है क्योंकि हमारे प्रश्नपत्र तैयार करने के स्तर पर कुछ त्रुटियां होने की संभावना है।''

उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\