देश की खबरें | विश्वविद्यालय ‘प्रतिभा पलायन’ रोकने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित करें : सिसोदिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि उच्च शिक्षा में सुधार के लिए विश्वविद्यालयों का विस्तार अहम है। उन्होंने संस्थानों से ‘प्रतिभा पलायन’ को रोकने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।

नयी दिल्ली, 16 फरवरी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि उच्च शिक्षा में सुधार के लिए विश्वविद्यालयों का विस्तार अहम है। उन्होंने संस्थानों से ‘प्रतिभा पलायन’ को रोकने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।

भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा आयोजित उत्तरी क्षेत्र के कुलपतियों की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने जोर दिया कि शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास में अंतर है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मानव संसाधन विकास शिक्षा का साधन है न कि शिक्षा का आधार। शिक्षा की भूमिका और जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करने की है कि हमारे बच्चों को दुनिया के लिए केवल हथियार एवं उपकरण न समझा जाए बल्कि उन्नतशील मनुष्य समझा जाए।’’

कोविड-19 महामारी और नयी शिक्षा नीति के बाद के उच्च शिक्षा के बारे में बात करते हुए दिल्ली के शिक्षामंत्री सिसोदिया ने कहा कि मौजूदा भारतीय शिक्षा के परिदृश्य में विश्वविद्यालयों एवं शिक्षकों के समक्ष चुनौतियां हैं।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘पहली चुनौती गुणवत्ता की है। हमने कई मिशन और शिक्षा के अधिकार जैसे कानून बनाए। हमने सुनिश्चित किया कि बच्चे स्कूल जाएं। हमने स्नातकों की बंपर फसल उगाई लेकिन बच्चा पूछता है-हम कहां जाएं? मुझे अब क्या करना चाहिए? हमारे पास इसका जवाब नही है?’’

उन्होंने विश्वविद्यालयों से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं उच्च शिक्षा में छात्रों के लिए स्थान नहीं होने की समस्या का समधान करने के लिए लीक से हटकर सोचने का आह्वान किया।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘ न्यूनतम मानक होना चाहिए जिससे हम कह सके कि हमारे विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से स्नातक करने वाले विद्यार्थियों की कुछ उपलब्धि है। हम छात्र द्वारा प्राप्त की जाने वाली अधिकतम सफलता का फैसला नहीं कर सकते हैं लेकिन हम शिक्षा के न्यूनतम गुणवत्ता पर फैसला कर सकते हैं। हमें शिक्षा की गुणवत्ता की न्यूनतम गारंटी देनी चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज