विदेश की खबरें | कोविड-19 मरीजों में सार्वभौमिक प्रभावी एंटीबॉडी मिलीं : अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 बीमारी से ठीक होने वाले 149 लोगों पर किये गए एक अध्ययन में पाया गया कि अधिकांश व्यक्तियों में कम से कम कुछ एंटीबॉडी विकसित हुईं, जो कुदरती रूप से सार्स-सीओवी-2 विषाणु को रोकने में सक्षम हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह नतीजे बीमारी के एक सार्वभौमिक टीके के विकास में मदद कर सकते हैं।

वाशिंगटन, 27 मई कोविड-19 बीमारी से ठीक होने वाले 149 लोगों पर किये गए एक अध्ययन में पाया गया कि अधिकांश व्यक्तियों में कम से कम कुछ एंटीबॉडी विकसित हुईं, जो कुदरती रूप से सार्स-सीओवी-2 विषाणु को रोकने में सक्षम हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह नतीजे बीमारी के एक सार्वभौमिक टीके के विकास में मदद कर सकते हैं।

अमेरिका में रॉकफेलर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा इन मरीजों के प्रतिरोधक अध्ययन के पहले नतीजे में यह भी पाया गया कि प्रत्येक व्यक्ति में बनी एंटीबॉडी की मात्रा में काफी अंतर था।

यह भी पढ़े | भारतीय मूल के लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले श्रीलंका के नेता अरुमुगम थोंडामन का निधन, 56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस.

शोधकर्ताओं ने पाया कि एंटीबॉडी की प्र‍भावोत्पादक क्षमता में भी काफी अंतर था। कुछ जहां वायरस को प्रभावित करती हैं तो वहीं कुछ ही ऐसी थीं जो वास्तव में उसके “प्रभाव को कम कर” रही थीं, यानी वास्तव में वे विषाणु को कोशिकाओं में प्रवेश करने से रोक रही थीं।

वैज्ञानिक पत्रिकाओं में प्रकाशन से पूर्व बायोआरएक्सआईवी सर्वर पर साझा किये गए अध्ययन के नतीजों के मुताबिक वैज्ञानिकों ने कोविड-19 से ठीक हो चुके मरीजों के रक्त के नमूने एकत्र किये थे।

यह भी पढ़े | भारत और चीन के बीच तनाव पर डोनाल्ड ट्रंप का ट्वीट, कहा- दोनों देशों के बीच अमेरिका मध्यस्थता करने को तैयार.

शोधकर्ताओं ने कहा कि जिन नमूनों का अध्ययन किया गया उनमें से अधिकतर ने “वायरस गतिविधि को बेअसर करने में” खराब से लेकर औसत प्रदर्शन किया, जो कमजोर एंटीबॉडी प्रतिक्रिया का संकेत है।

उन्होंने कहा कि करीबी नजर डालने पर हालांकि यह खुलासा हुआ कि हर किसी का प्रतिरोधक तंत्र प्रभावी एंटीबॉडी का निर्माण करने में सक्षम है-जरूरी नहीं कि वे पर्याप्त संख्या में हों।

जब विषाणु की गतिविधियों को बेअसर करने वाली एंटीबॉडी बड़ी मात्रा में किसी व्यक्ति के सीरम में मौजूद नहीं थीं तब भी शोधकर्ता यह खोज सके कि कुछ दुर्लभ प्रतिरोधी कोशिकाएं हैं जो उन्हें बनाती हैं।

रॉकफेलर विश्वविद्यालय के माइकल सी नूसेंजवीग ने कहा, “यह संकेत है कि हर कोई यह कर सकता है, जो टीकों के लिहाज से बेहद अच्छी खबर है।”

उन्होंने कहा, “इसका मतलब है अगर आप कोई टीका बना पाते हैं जो इन खास एंटीबॉडी को रोशनी में लाता है तब यह टीका प्रभावी होगा और बहुत से लोगों के काम आ सकता है।”

शोधकर्ता तीन खास तरह की एंटीबॉडी की पहचान कर पाएं हैं, जो विषाणु की गतिविधि को बेअसर करने में सबसे प्रभावी रही हैं।

वे इसे उपचारात्मक और निरोधात्मक औषधि के रूप में विकसित करने के लिये आगे काम कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड