जरुरी जानकारी | यूनिटी बैंक ने कामकाज शुरू किया, पीएमसी के विलय का रास्ता साफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सोमवार को अपनी पहली शाखा खोलकर कामकाज की शुरुआत की। इसके साथ संकट में घिरे सहकारी बैंक पीएमसी के नई इकाई में विलय का रास्ता साफ हो गया है।

मुंबई, एक नवंबर यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सोमवार को अपनी पहली शाखा खोलकर कामकाज की शुरुआत की। इसके साथ संकट में घिरे सहकारी बैंक पीएमसी के नई इकाई में विलय का रास्ता साफ हो गया है।

यह बैंक सेंट्रम ग्रुप और भुगतान ऐप भारतपे का संयुक्त उद्यम है तथा दोनों की इसमें 51:49 अनुपात में हिस्सेदारी है।

इससे पहले, भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (एसएफबी) ने शहर में पहली शाखा खोलकर कामकाज शुरू कर दिया।

सेंट्रम ग्रुप के कार्यकारी चेयरमैन और यूनिटी बैंक के गैर-कार्यकारी चेयरमैन जसपाल बिन्द्रा ने कहा कि 12वें लघु वित्त बैंक ने 1,100 करोड़ रुपये की शेयर पूंजी, दो लाख से अधिक ग्राहकों तथा 2,400 करोड़ रुपये के संपत्ति आधार के साथ कामकाज शुरू किया है। नये लघु वित्त बैंक के पास सेंट्रम ग्रुप के मौजूदा एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) और सूक्ष्म वित्त संस्थानों (एमएफुआई) के कर्ज कारोबार से यह आया है।

यूनिटी बैंक को अंतिम लाइसेंस 12 अक्टूबर को मिला और इस हिसाब से उसने रिकॉर्ड समय में कामकाज शुरू किया है। बैंक को जून में आरबीआई से सैद्धांतिक मंजूरी मिली थी।

लाइसेंस यूनिटी बैंक के संकट में घिरे पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक के अधिग्रहण पर भी निर्भर है। पीएमसी 7,000 करोड़ रुपये के ऋण घोटाले का शिकार हुआ और सितंबर, 2019 से आरबीआई प्रशासक के अधीन है।

बिन्द्रा ने कहा, ‘‘तकनीकी रूप से हमने सेंट्रम ग्रुप के कलीना स्थित मुख्यालय से पहली शाखा के साथ काम शुरू कर दिया है...हम मंगलवार से ग्राहकों का खाता खोलने का काम शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं।’’

पीएमसी के यूनिटी बैंक में विलय प्रस्ताव के बारे में उन्होंने कहा कि नियामक ने अबतक कुछ कहा नहीं है। इसका कारण बैंकिंग नियमन कानून की धारा 45 के तहत विलय/अधिग्रहण से पहले बैंक का परिचालन में होना जरूरी है। यानी विलय की दिशा में हमारा कामकाज शुरू करना पहला बड़ा कदम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\