देश की खबरें | धर्मनिरपेक्ष ताकतों का संयुक्त मोर्चा 2024 का चुनाव जीतेगा : येचुरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को गिराना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है और दावा किया कि धर्मनिरपेक्ष ताकतों का एक संयुक्त मोर्चा 2024 का संसदीय चुनाव जीतेगा।

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को गिराना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है और दावा किया कि धर्मनिरपेक्ष ताकतों का एक संयुक्त मोर्चा 2024 का संसदीय चुनाव जीतेगा।

येचुरी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले हो रहे हैं। भाजपा को अलग थलग करना और उसकी हार सुनिश्चित करना नितांत आवश्यक है। यह जरूरी है कि इस सरकार को जाना चाहिए।”

लोकसभा के 2024 में होने वाले चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए एक संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाने के प्रयासों के बारे में पूछे जाने पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव ने कहा कि गैर-भाजपा दल सीधे या कुछ आपसी समझ के साथ राज्यों में गठबंधन बनाएंगे और फिर वे इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर जाएंगे।

उन्होंने कहा, “यह हर राज्य में होगा, और धर्मनिरपेक्ष ताकतों का एक संयुक्त मोर्चा होगा जो 2024 के चुनावों के बाद सरकार बनाएगा।”

येचुरी ने कहा कि उनकी पार्टी वाम और लोकतांत्रिक ताकतों को एकजुट करने और एक संयुक्त मोर्चा बनाने का प्रयास करेगी।

उन्होंने हिंसा की घटनाओं और लोगों पर हमले का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार देश में ‘आक्रामकता’ से आरएसएस के ‘हिंदुत्ववादी सांप्रदायिक एजेंडे’ को आगे बढ़ा रही है और ‘घोर निरंकुशता’ का व्यवहार कर रही है।

माकपा नेता ने आरोप लगाया कि जहां केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल भाजपा के प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ किया जा रहा है, वहीं सरकार के खिलाफ असहमति को “राष्ट्र-विरोधी” माना जा रहा है और देशद्रोह के आरोप लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, “भाजपा सरकार ने सांप्रदायिक कॉरपोरेट गठजोड़ को मजबूत करने, राष्ट्रीय संपत्ति की लूट, सहचर पूंजीवाद को बढ़ावा देने, राजनीतिक भ्रष्टाचार को वैध बनाने और पूर्ण सत्तावाद को लागू करने के लिए उग्र नव-उदारवादी सुधारों की खोज के माध्यम से एक बहु-आयामी हमला किया है।”

माकपा नेता ने कहा कि केरल के कन्नूर में रविवार को संपन्न हुई पांच दिवसीय पार्टी कांग्रेस ने राजनीतिक प्रस्ताव में अपने मुख्य कार्य को “भाजपा को अलग-थलग करने और हराने” के तौर पर निर्धारित किया है।

उन्होंने कहा, “पार्टी कांग्रेस ने राजनीतिक, वैचारिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक सभी स्तरों पर हिंदुत्ववादी सांप्रदायिकता से उत्पन्न चुनौतियों का मुकाबला करने का फैसला किया।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\