जरुरी जानकारी | संयुक्त अरब अमीरात आने-जाने वाली उड़ानों को सऊदी अरब के वायुक्षेत्र से गुजरने की अनुमति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इसके लिए जारी एक बयान में सीधे तौर पर इस्राइल का नाम लिए बगैर उसकी उड़ानों को मंजूरी दी गयी है। इस पूरे घटनाक्रम को इस्राइल-संयुक्त अरब अमीरात के संबंधों को सामान्य बनाने की अमेरिकी कोशिशों के प्रति सऊदी अरब की रजामंदी के तौर पर देखा जा रहा है।

इसके लिए जारी एक बयान में सीधे तौर पर इस्राइल का नाम लिए बगैर उसकी उड़ानों को मंजूरी दी गयी है। इस पूरे घटनाक्रम को इस्राइल-संयुक्त अरब अमीरात के संबंधों को सामान्य बनाने की अमेरिकी कोशिशों के प्रति सऊदी अरब की रजामंदी के तौर पर देखा जा रहा है।

हालांकि कुछ दिन पहले ही सऊदी अरब ने इस्राइल की संयुक्त अरब अमीरात के लिए पहली सीधी वाणिज्यिक यात्री उड़ान को उसके वायुक्षेत्र इस्तेमाल की मंजूरी दी थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.

उल्लेखनीय है कि संयुक्त अरब अमीरात और इस्राइल के बीच किसी भी सीधी उड़ान को वाणिज्यिक रूप से व्यवहारिक बनाने के लिए सऊदी अरब के वायुक्षेत्र का इस्तेमाल करना ही होता है।

बयान में सऊदी अरब ने ईरान और कतर जैसे देशों का भी नाम नहीं लिया है। हालांकि मौजूदा वक्त में सऊदी अरब इन दोनों देशों का बहिष्कार कर रहा है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, कोरोना काल में सैलरी बढ़ोतरी का हुआ ऐलान.

सऊदी प्रेस एजेंसी ने कहा कि यूएई के आग्रह पर यह निर्णय किया गया है।

सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैस़ल बिन फ़रहान ने ट्वीट किया कि सऊदी अरब की फलस्तीन को लेकर स्थिर और स्थापित धारणा नहीं बदलेगी।

हालांकि उन्होंने अपने ट्वीट में सीधे तौर पर इस्राइल का नाम नहीं लिया।

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने एक ऑनलाइन वीडियो में इस घोषणा की तारीफ की।

उन्होंने कहा, ‘‘ सालों से मैं इस्राइल और पूर्व के बीच वायुक्षेत्र को खोलने की दिशा में काम कर रहा हूं। अब यह मौका आ गया है। इस्राइली विमान अब सीधे आबूधाबी और दुबई आना-जाना कर सकेंगे।’’

इससे उड़ानें सस्ती होंगी और पर्यटन एवं अर्थव्यवस्था के विकास को बल मिलेगा।

इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर ने यूएई के लिए एक उच्च स्तरीय इस्राइली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था। यह यूएई और इस्राइल के बीच पहली सीधी वाणिज्यिक यात्री उड़ान थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\