विदेश की खबरें | बड़े संघर्ष, बड़े जोखिमों का सामना करने के लिए एकजुट रहें: शी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा है कि कम्युनिस्ट पार्टी को “बड़े संघर्ष और बड़े जोखिमों का सामना करने के लिए” एकजुट रहना होगा।
बीजिंग, दो अक्टूबर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा है कि कम्युनिस्ट पार्टी को “बड़े संघर्ष और बड़े जोखिमों का सामना करने के लिए” एकजुट रहना होगा।
उन्होंने इस महीने होने वाली सत्तारूढ़ पार्टी के महत्वपूर्ण कांग्रेस (सम्मेलन) से पहले यह बात कही। सम्मेलन के दौरान उन्हें रिकॉर्ड तीसरी बार राष्ट्रपति बनाए जाने के लिए समर्थन मिलने की उम्मीद है।
पार्टी की पत्रिका ‘क्वीशी’ में शनिवार को प्रकाशित एक लेख में शी (69) ने कहा कि देश अपने बड़े राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने के “कभी इतना करीब नहीं पहुंचा”, हालांकि अंतिम पड़ाव खतरों और चुनौतियों से भरा होगा।
हांगकांग से प्रकाशित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के अनुसार शी ने कहा, “हमारी पार्टी को लोगों को बड़ी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने, बड़े जोखिमों से बचने, बड़ी बाधाओं को दूर करने और प्रमुख अंतर्विरोधों को हल करने के लिए एकजुट होना चाहिए। हमें नयी ऐतिहासिक विशेषताओं के तहत बड़े संघर्षों के साथ आगे बढ़ना चाहिए।”
हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तारपूर्वक बात नहीं की।
उन्होंने कहा, “हम अलगाव और हठधर्मिता के पुराने रास्ते पर वापस नहीं लौटेंगे, और न ही हम कभी अपने रुख में बदलाव लाएंगे।”
सीपीसी हर पांच साल में पार्टी कांग्रेस का आयोजन करती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)