देश की खबरें | केंद्रीय मंत्रियों ने कृषि कानूनों पर गतिरोध समाप्त करने के लिए किसान प्रतिनिधियों से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र के नये कृषि कानूनों के विरुद्ध चल रहे प्रदर्शनों के बीच किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने शनिवार को पांचवें दौर की बातचीत के लिए तीन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर केंद्र के नये कृषि कानूनों के विरुद्ध चल रहे प्रदर्शनों के बीच किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने शनिवार को पांचवें दौर की बातचीत के लिए तीन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेल, वाणिज्य और खाद्य मंत्री पीयूष गोयल तथा वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश यहां विज्ञान भवन में 40 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। सोम प्रकाश पंजाब से सांसद भी हैं।

यह भी पढ़े | Tamil Nadu Assembly Election 2021: सुपरस्टार Rajinikanth की नए साल पर पार्टी होगी लॉन्च, राज्य की 234 सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव.

केंद्रीय मंत्रियों और हजारों प्रदर्शनकारी किसानों के एक प्रतिनिधि समूह के बीच बृहस्पतिवार को हुई बातचीत बेनतीजा रही थी। इसमें किसान नेता तीनों कानूनों को वापस लिये जाने की मांग पर अड़े रहे।

किसान नेताओं ने बृहस्पतिवार को मंत्रियों के साथ लगभग आठ घंटे तक चली गहन बातचीत के दौरान सरकार की ओर से भोजन, चाय और पानी की पेशकश को भी ठुकरा दिया था।

यह भी पढ़े | Watan Shikhar Samman: रमेश पोखरियाल को ‘वतन शिखर सम्मान’ मिलने पर राष्ट्रपति कोविंद ने दी बधाई.

सूत्रों ने बताया कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह के साथ आज दोपहर करीब 2.30 बजे बैठक शुरू हुई और तोमर ने प्रारंभिक वक्तव्य दिया।

बैठक स्थल से बाहर ‘इंडियन टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन’ (आईटीटीए) के कर्मचारियों को ‘हम किसानों का समर्थन करते हैं’ लिखे बैनर लहराते और नारे लगाते हुए देखा गया। इस संगठन ने प्रदर्शनकारी किसानों की आवाजाही के लिए वाहनों की सुविधा प्रदान की है।

आईआईटीए के अध्यक्ष सतीश सहरावत ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘मैं किसान परिवार से ताल्लुक रखता हूं। मैं उनकी आशंकाओं को समझ सकता हूं। हमारे महिपालपुर में खेत थे और अब आप वहां टी-3 टर्मिनल देख रहे हैं। हम प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\