देश की खबरें | केंद्रीय मंत्रियों ने मोदी सरकार में हुए लद्दाख के विकास पर ध्यान आकर्षित करने पर राहुल की सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राहुल गांधी द्वारा लद्दाख में मोटरसाइकिल की सवारी करती हुई अपनी तस्वीरें पोस्ट किए जाने के बाद केन्द्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हिमालयी क्षेत्र में बनी अच्छी सड़कों का प्रचार करने के लिए शनिवार को कांग्रेस नेता की सराहना की।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त राहुल गांधी द्वारा लद्दाख में मोटरसाइकिल की सवारी करती हुई अपनी तस्वीरें पोस्ट किए जाने के बाद केन्द्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हिमालयी क्षेत्र में बनी अच्छी सड़कों का प्रचार करने के लिए शनिवार को कांग्रेस नेता की सराहना की।

रीजीजू ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट कर उसके 2012 का होने का दावा किया। इस वीडियो में लद्दाख के पैंगोंग सो जाने वाले वाहन (एसयूवी) को रोड़ों और बड़े-बड़े पत्थरों से भरी अस्थाई सड़क पर चलते हुए देखा जा सकता है।

पृथ्वी विज्ञान विभाग के मंत्री ने पैंगोंग सो जाने वाली सुन्दर और काली सड़क पर बाइक चला रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर भी साझा की है।

पैंगोंग सो में राहुल गांधी का कार्यक्रम अपने पिता व पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी की जयंती पर रविवार को एक आयोजन में हिस्सा लेने का है।

रीजीजू ने ‘एक्स’ पर लिखा है, ‘‘नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा लद्दाख में बनवायी गई सुन्दर सड़कों का प्रचार करने के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद।’’

वहीं, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ‘एक्स’ पर लिखा है, ‘‘अनुच्छेद-370 की समाप्ति के बाद लेह-लद्दाख में हुए विकास कार्यों को देखने और उनका प्रचार करने के लिए श्री राहुल गांधी ने स्वयं घाटी का दौरा किया। हम उनकी सड़क मार्ग से यात्रा की झल्कियां देखकर बहुत खुश और उत्साहित हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज