देश की खबरें | केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों ने पासवान को दी श्रद्धांजलि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई नेताओं ने शोक प्रकट किया और दलितों तथा वंचितों के लिए राजनीति में उनके योगदान को याद किया।
नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई नेताओं ने शोक प्रकट किया और दलितों तथा वंचितों के लिए राजनीति में उनके योगदान को याद किया।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में कहा कि समाज के गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान में पासवान ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख 42 हजार के पार पहुंची.
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि पासवान के निधन से केंद्र सरकार, बिहार की जनता और देश को अपूरणीय क्षति हुई है।
बेंगलुरु में पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने पासवान के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा, ‘‘मैं केंद्रीय मंत्री और आठ बार सांसद रहे राम विलास पासवान जी के निधन से बहुत दुखी हूं। उन्होंने मेरी सरकार में रेल मंत्री के रूप में काम किया था। उनके जैसे वरिष्ठ नेता का जाना हमारे देश के लिए बड़ी क्षति है।’’
यह भी पढ़े | रिकॉर्ड मतों से लोकसभा चुनाव जीतने वाले Ram Vilas Paswan की राजनीति में थी अलग पहचान.
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन से दुखी हूं। वह हमारे देश के बहुत अच्छे नेताओं में से एक थे और उनका काम उनकी प्रतिबद्धता दर्शाता है।’’
कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलीन कुमार कटील ने भी पासवान के निधन पर शोक प्रकट किया।
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी पासवान के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि वह बहुत लोकप्रिय नेता थे जो समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के लिए खड़े रहते थे।
राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने भी उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी।
ठाकरे ने कहा कि पासवान अपने पूरे राजनीतिक करियर में सामान्य लोगों से जुड़े रहे।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी, तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू और जन सेना के अध्यक्ष के पवन कल्याण ने भी पासवान के निधन पर दुख प्रकट किया।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पासवान को याद करते हुए कहा कि लोजपा नेता ने अलग तेलंगाना राज्य के लिए आंदोलन का समर्थन किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)