एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री सोनोवाल 14 जुलाई को विशाखापत्तनम में बिम्सटेक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल 14 जुलाई को विशाखापत्तनम में बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) के दूसरे पत्तन सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री सोनोवाल 14 जुलाई को विशाखापत्तनम में बिम्सटेक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

विशाखापत्तनम, 13 जुलाई केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल 14 जुलाई को विशाखापत्तनम में बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) के दूसरे पत्तन सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, 15 जुलाई तक चलने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य बिम्सटेक ढांचे के तहत क्षेत्रीय समुद्री सहयोग को बढ़ाना है।

विशाखापत्तनम बंदरगाह प्राधिकरण के सचिव टी वेणु गोपाल ने कहा, ‘‘बिम्सटेक समुद्री सहयोग और व्यापार संपर्क के माध्यम से क्षेत्रीय एकता को बढ़ाता है।’’

केंद्रीय पत्तन, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री के विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने की भी उम्मीद है।

'भविष्य की दिशा तय करना: नीली(समुद्री) अर्थव्यवस्था, नवाचार और सतत साझेदारी' विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में बिम्सटेक सदस्य देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल, पत्तन प्राधिकरण, समुद्री विशेषज्ञ और प्रमुख कारोबारी एक साथ आएंगे।

विज्ञप्ति के मुताबिक, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमा, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड के प्रतिनिधि, प्रमुख भारतीय बंदरगाहों के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारी भी यहां पहुंच चुके हैं।

सम्मेलन में बिम्सटेक के प्रमुख प्रतिनिधियों, भारतीय अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा मुख्य भाषण दिया जाएगा। सम्मेलन में पत्तन अवसंरचना, नवाचार और सतत विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).