एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुड़ी पड़वा पर गृह प्रवेश किया

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर यहां अपने नए घर में गृह प्रवेश किया।

ताजा खबरें | केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुड़ी पड़वा पर गृह प्रवेश किया

मुंबई, नौ अप्रैल मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर यहां अपने नए घर में गृह प्रवेश किया।

गोयल ने पूजा की और बोरीवली इलाके में अपने घर पर एक सजी हुई ‘गुड़ी’ स्थापित की जो नई शुरुआत का प्रतीक है।

राज्यसभा सदस्य गोयल ने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज एक शुभ दिन है। उत्तरी मुंबई आने के बाद मैंने देवी लक्ष्मी के आशीर्वाद से अपने नए घर में प्रवेश किया। मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हिंदू नव वर्ष मना सका। मैं उन्हें नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।’’

गोयल के नए घर में मुंबई उत्तर से मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी भी मौजूद थे।

भाजपा ने इस बार आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शेट्टी के बजाय केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री गोयल को टिकट दिया है।

मुंबई की सभी छह सीट के लिए 20 मई को मतदान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2024 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).