देश की खबरें | केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के शिक्षकों, प्राचार्यो को पुरस्कार प्रदान किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने स्कूली शिक्षा में योगदान के लिये सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के 38 शिक्षकों एवं प्राचार्यो को बुधवार को पुरस्कार प्रदान किया ।
नयी दिल्ली, 9 सितंबर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने स्कूली शिक्षा में योगदान के लिये सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के 38 शिक्षकों एवं प्राचार्यो को बुधवार को पुरस्कार प्रदान किया ।
डिजिटल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में निशंक ने कहा कि नयी शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल सुधार किया जायेगा । इसमें तीन से छह वर्ष के बच्चों की ऊर्जा का पूरा सदुपयोग किया जाए क्योंकि इस आयु के दौरान उनके मस्तिष्क का विकास होता है।
उन्होंने कहा कि छठी कक्षा से कृत्रित बुद्धिमता (आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस) विषय पढ़ाया जायेगा और इस दिशा में कार्य के लिये वह सीबीएसई को धन्यवाद देते हैं ।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि छठी कक्षा से ही व्यवसायिक शिक्षा पढ़ायी जायेगी । बच्चा केवल अंक गणित या अक्षर ज्ञान ही हासिल नहीं करेगा बल्कि स्कूल शिक्षा से कौशल सम्पन्न होकर निकलेगा ।
यह भी पढ़े | PAN Card को लेकर रहे सचेत, अगर की ये गलती तो भरना पड़ेगा 10,000 रुपए का जुर्माना.
सीबीएसई के अधिकारियों ने बताया कि यह पुरस्कार वर्ष 2019-20 के लिये प्रदान किया गया जिसमें स्कूली शिक्षा, नवोन्मेष को बढ़ावा देने एवं शिक्षा में समर्पण के क्षेत्र में शिक्षकों, प्राचार्यो के योगदान को ध्यान में रखा गया ।
बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ वर्ष 2018 के बाद से ही सीबीएसई आनलाइन चयन प्रक्रिया अपना रही है । आवेदनों का मूल्यांकन सामान्य एवं विशिष्ठ प्रक्रिया के आधार पर एवं कई मानदंडों पर होता है। ’’
उन्होंने बताया कि पुरस्कार प्राप्त करने वाले 38 शिक्षकों, प्राचार्यो में प्राथमिक, माध्यमिक स्तर के शिक्षक, शिक्षक, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, शरीरिक शिक्षा, गणित, अर्थशास्त्र, आईटी शिक्षक, स्कूल काउंसलर, उप प्राचार्य, प्राचार्य शामिल हैं । प्रत्येक पुरस्कार प्राप्त करने वालों को एक मेधा प्रमाणपत्र, शॉल और 50 हजार रूपये नकद दिया गया ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)