एजेंसी न्यूज

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिण को लेकर टीआरएस सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को तेलंगाना की तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सरकार को बढ़ते कथित कर्ज, कृषि संकट औ अन्य मुद्दों को लेकर निशाना बनाया.

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिण को लेकर टीआरएस सरकार पर साधा निशाना
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

हैदराबाद, 2 सितंबर : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को तेलंगाना की तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सरकार को बढ़ते कथित कर्ज, कृषि संकट औ अन्य मुद्दों को लेकर निशाना बनाया.

भाजपा की ‘लोकसभा प्रवास योजना’ के तहत जहीराबाद संसदीय क्षेत्र की अपनी यात्रा के दौरान सीतारमण ने कामारेड्डी में दावा किया कि तेलंगाना में राजस्व अधिशेष था, लेकिन वह अब राजस्व घाटे की स्थिति में चला गया है. यह भी पढ़ें : कर्नाटक : मुरुघा मठ के मठाधीश नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ टीआरएस ने बजट के बाहर जाकर कर्ज लिया. उन्होंने कहा कि किसानों की आत्महत्या के मामले में तेलंगाना चौथे नंबर पर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2022 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).