देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दिमनी विधानसभा सीट से दर्ज की जीत

भोपाल, तीन दिसंबर भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दिमनी विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार बलवीर सिंह दंडोतिया को 24,461 वोटों से हरा दिया।

तोमर उन तीन केंद्रीय मंत्रियों में शामिल हैं जिन्हें भाजपा ने प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में उतारा था। तोमर 1991 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले विभिन्न पदों पर रहे।

तोमर 1998 और 2003 में ग्वालियर विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए थे और भाजपा के राज्य शासन में कैबिनेट मंत्री बने।

उन्हें 2006 में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह 2012 से 2014 के बीच फिर से इस पद पर रहे।

तोमर 2008 में मुरैना संसदीय सीट से और फिर 2014 में ग्वालियर सीट से लोकसभा के लिए चुने गए एवं नरेन्द्र मोदी सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बने।

वर्ष 2019 में लोकसभा के आम चुनाव में तोमर की सीट फिर से बदल दी गई और उन्होंने मुरैना संसदीय सीट से सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा और केंद्र में अपना मंत्री पद बरकरार रखा।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)