देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन केरल में योग दिवस समारोहों की अगुवाई करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन 21 जून को तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में होने वाले आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों की अगुवाई करेंगे।

तिरुवनंतपुरम/कोच्चि, 20 जून केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन 21 जून को तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में होने वाले आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों की अगुवाई करेंगे।

केंद्र ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देशभर के 75 ऐतिहासिक स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का फैसला किया है। इसके बाद राज्य में यह कार्यक्रम सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय आयोजित कर रहा है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. वी के सिंह कोच्चि किले में योग सत्र में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम 21 जून को सुबह साढ़े पांच बजे वरिष्ठ योग निर्देशक डॉ. जयदेव की निगरानी में आयोजित किया जाएगा।

विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन मंगलवार को श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर के पूर्वी प्रवेश द्वार पर समारोह का नेतृत्व करेंगे।

आयोजन स्थल पर मैसुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा।

कोच्चि किले में सेंट फ्रांसिस चर्च के समीप परेड ग्राउंड को कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया है।

इस साल के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘मानवता के लिए योग’ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन