देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के डोडा से ऑनलाइन स्थायी निवास प्रमाण-पत्र हासिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू कश्मीर में अपने गृह जिले डोडा का स्थायी निवास प्रमाण-पत्र ऑनलाइन हासिल किया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 27 जून केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू कश्मीर में अपने गृह जिले डोडा का स्थायी निवास प्रमाण-पत्र ऑनलाइन हासिल किया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री और उधमपुर-डोडा से लोकसभा सदस्य सिंह ने सभी नियमों, कानून और दस्तावेजी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए ऑनलाइन प्रमाण-पत्र के लिये आवेदन किया था और उसी के अनुरूप डोडा के तहसीलदार ने उनका स्थायी निवास प्रमाण-पत्र जारी किया।

यह भी पढ़े | हरियाणा में कोरोना के 543 नए मामले सामने आए: 27 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केंद्रीय मंत्री डोडा के मलहोरी तहसील के कलहोता गांव के स्थायी निवासी हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि प्रशासन के निर्देश पर डोडा जिले में स्थायी निवास प्रमाण-पत्र बड़े पैमाने पर वितरित किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़े | हरियाणा के रोहतक में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.4 आंकी गई तीव्रता.

जिला प्रशासन इस संबंध में विशेष शिविरों का भी आयोजन कर रहा है।

प्रवक्ता ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने लोगों को घर पर प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के लिये ऑनलाइन सेवा शुरू करने के लिये प्रशासन की सराहना भी की।

नए स्थायी निवास कानून के तहत गैर स्थायी निवासी, जिनके पास जम्मू कश्मीर में 15 सालों से रहने के साक्ष्य हों, वे स्थायी निवास प्रमाण-पत्र हासिल करने के हकदार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\