देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सात दिवसीय जन औषधि कार्यक्रम की शुरुआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के बारे में जागरूक करने वाले एक रथ और 10 अन्य वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जन औषधि दिवस 2025 के लिए सप्ताह भर के कार्यक्रम की शुरूआत की।

नयी दिल्ली, एक मार्च केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के बारे में जागरूक करने वाले एक रथ और 10 अन्य वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जन औषधि दिवस 2025 के लिए सप्ताह भर के कार्यक्रम की शुरूआत की।

जनसभा के दौरान नड्डा ने मौजूद लोगों से जन-औषधि पहल के बारे में व्यापक जागरूकता के मकसद से सप्ताह भर जारी रहने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आग्रह किया।

इस योजना को लेकर जागरूकता बढ़ाने और ‘जेनेरिक’ दवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर वर्ष सात मार्च को ‘जन औषधि दिवस’ ​​मनाया जाता है।

पिछले वर्षों की तरह, सरकार ने एक मार्च से सात मार्च तक देश के विभिन्न स्थानों पर सप्ताह भर के कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

देश भर में 28 फरवरी 2025 तक कुल 15 हजार जन औषधि केंद्र (जेएके) हैं।

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के उत्पाद समूह में 2,047 दवाएं और 300 सर्जिकल उपकरण शामिल हैं, जो ब्रांडेड दवाओं की तुलना में खुदरा दुकानों पर 50 से 80 प्रतिशत सस्ते दामों पर बेचे जाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\