देश की खबरें | मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री, भाजपा प्रमुख पार्टी की पांच जन आशीर्वाद यात्राओं की शुरुआत करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूरे मध्य प्रदेश में सितंबर के पहले सप्ताह में पांच स्थानों से जन आशीर्वाद यात्राएं निकालेगी।

भोपाल, 29 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूरे मध्य प्रदेश में सितंबर के पहले सप्ताह में पांच स्थानों से जन आशीर्वाद यात्राएं निकालेगी।

भाजपा के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि इन यात्राओं की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अलग-अलग स्थानों से करेंगे।

उन्होंने कहा कि ये यात्राएं राज्य के विंध्य, महाकौशल, मालवा, ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड क्षेत्रों को कवर करेंगी। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि नड्डा तीन सितंबर को विंध्य क्षेत्र के चित्रकूट से पहली जन आशीर्वाद यात्रा का उद्घाटन करेंगे, जो निवाड़ी होते हुए भोपाल पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि दूसरी यात्रा की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री शाह पांच सितंबर को मंडला से करेंगे, जो जबलपुर होते हुए भोपाल पहुंचेगी। उसी दिन (5 सितंबर) शाह ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के श्योपुर से पांचवीं यात्रा का उद्घाटन करेंगे। तीसरी यात्रा की शुरुआत छह सितंबर को इंदौर संभाग के खंडवा से केंद्रीय मंत्री गडकरी करेंगे।

चौथी यात्रा का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चार सितंबर को मालवा क्षेत्र के नीमच से करेंगे। प्रदेश भाजपा सचिव रजनीश अग्रवाल ने कहा कि ये सभी यात्राएं 25 सितंबर को भोपाल में समाप्त होंगी, जहां "कार्यकर्ता महाकुंभ" का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया गया है।

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड