देश की खबरें | केंद्रीय गृह सचिव ने केरल में कोविड स्थिति की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड​​​​-19 के नए मामलों में 68 प्रतिशत मामले केरल से आने के बीच केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने बृहस्पतिवार को स्थिति तथा राज्य में वायरस संक्रमण के बढ़ते ग्राफ पर काबू के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की।

नयी दिल्ली, 26 अगस्त देश में कोविड​​​​-19 के नए मामलों में 68 प्रतिशत मामले केरल से आने के बीच केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने बृहस्पतिवार को स्थिति तथा राज्य में वायरस संक्रमण के बढ़ते ग्राफ पर काबू के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की।

देश भर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 46,164 नए मामले सामने आए जिनमें 31,445 मामले सिर्फ केरल से थे।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृह सचिव ने कोविड​​​-19 की स्थिति और दक्षिणी राज्य में वायरस के प्रसार पर काबू के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की और कई सुझाव दिए।

उन्होंने कहा कि जिस बैठक में भल्ला ने केरल की स्थिति का जायजा लिया, उसमें वायरस पर नियंत्रण की रणनीति और चिकित्सा संबंधी बुनियादी ढांचे पर भी चर्चा हुयी। वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई बैठक में केंद्र और राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, केरल देश का एकमात्र राज्य है जहां अभी एक लाख से अधिक कोविड मरीज हैं जबकि चार राज्यों में ऐसे मरीजों की संख्या 10,000 से एक लाख के बीच है वहीं 31 राज्यों में 10,000 से कम मरीज हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 16 अगस्त को केरल का दौरा किया था और राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए 267.35 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू