देश की खबरें | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य के भाजपा नेताओं के साथ बैठक करने रायपुर पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से दो दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के साथ बैठक करने के लिए बुधवार की शाम यहां पहुंचे।

रायपुर, पांच जुलाई छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से दो दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के साथ बैठक करने के लिए बुधवार की शाम यहां पहुंचे।

राज्य में भाजपा के नेताओं ने बताया कि शाह शाम लगभग सात बजे विशेष विमान से स्वामी विवेकानन्द विमानतल पहुंचे और वहां से सीधे भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर चले गए।

उन्होंने बताया कि विमानतल पर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा तथा पार्टी के सांसदों और विधायकों ने उनका स्वागत किया।

भाजपा नेताओं ने बताया कि शाह राज्य के वरिष्ठ पार्टी नेताओं, कोर ग्रुप के सदस्यों, सांसदों, विधायकों के साथ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रात आठ बजे से 10 बजे तक एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

उन्होंने बताया कि आज रात यहां रुकने के बाद शाह बृहस्पतिवार सुबह 10:45 बजे दिल्ली रवाना होने से पहले स्थानीय नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के नेतृत्व में 15 साल (2003-2018) तक सत्ता में रहने के बाद, भाजपा को 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

भाजपा नेताओं ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले स्थानीय नेताओं के साथ शाह की बैठक चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस महीने की सात तारीख़ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। मोदी अपनी यात्रा के दौरान कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे तथा एक सार्वजनिक बैठक को भी संबोधित करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू