एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का मेघालय का चार दिवसीय दौरा शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को मेघालय की अपनी चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा की शुरुआत शिलांग में कई कार्यक्रमों के साथ की, जिनमें युवा सशक्तीकरण, उद्यमिता और शहरी बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया।

देश की खबरें | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का मेघालय का चार दिवसीय दौरा शुरू

शिलांग, 10 जुलाई केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को मेघालय की अपनी चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा की शुरुआत शिलांग में कई कार्यक्रमों के साथ की, जिनमें युवा सशक्तीकरण, उद्यमिता और शहरी बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया।

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा और अन्य के साथ सीतारमण ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) के तहत उत्तर पूर्व बैठक के एक संवाद सत्र की अध्यक्षता की, जहां उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षुओं, उद्योग जगत की हस्तियों और अधिकारियों के साथ बातचीत की।

पीएमआईएस का उद्देश्य देश भर के युवाओं (विशेषकर दूरदराज के क्षेत्रों के युवाओं) को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करके शिक्षा और रोजगार के बीच की खाई को पाटना है।

सत्र के दौरान, कई प्रशिक्षुओं ने योजना के माध्यम से व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के अपने अनुभव साझा किए।

अपने संबोधन में सीतारमण ने पीएमआईएस के पीछे के दृष्टिकोण को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा, "इस योजना की परिकल्पना उन लोगों की सहायता के लिए की गई थी जिन्हें कभी कोई नौकरी या इंटर्नशिप नहीं मिली, ताकि वे महत्वपूर्ण कौशल और कार्यस्थल का अनुभव प्राप्त कर सकें। मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि आप में से बहुत से लोग इस मंच का अच्छा उपयोग कर रहे हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 11:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).