देश की खबरें | केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आईआईएम रायपुर के नये शैक्षणिक भवन का उद्घाटन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने मंगलवार को आईआईएम रायपुर के नये शैक्षणिक भवन का उद्घाटन किया और कहा कि शिक्षा, विकास एवं लोगों से जुड़ाव किसी भी समाज और देश पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं और हम सभी को इस सामाजिक जिम्मेदारी में योगदान देना चाहिए है।
नयी दिल्ली, 18 अगस्त केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने मंगलवार को आईआईएम रायपुर के नये शैक्षणिक भवन का उद्घाटन किया और कहा कि शिक्षा, विकास एवं लोगों से जुड़ाव किसी भी समाज और देश पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं और हम सभी को इस सामाजिक जिम्मेदारी में योगदान देना चाहिए है।
निशंक ने आईआईएम रायपुर के स्नातकोत्तर कार्यक्रम के 11वें बैच और फैलो (डॉक्टरल) के 9वें बैच के स्वागत कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम से हिस्सा लिया ।
उन्होंने संस्थान की सराहना करते हुए शिक्षा और विकास, लोगों के साथ सकारात्मक जुड़ाव और नेतृत्व कौशल विकसित करने पर जोर दिया । उन्होने कहा कि ऐसे गुण हमारे समाज और देश पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं और सभी को इसमें योगदान देना है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि नयी नीति (एनईपी, 2020) का उद्देश्य हमारे देश को शिक्षा के पाठ्यक्रम और शैक्षणिक संरचना में परिवर्तन करके वैश्विक ज्ञान महाशक्ति बनाना है तथा यह शिक्षा के सभी स्तरों पर प्रौद्योगिकी के एकीकरण पर भी जोर देता है।
उन्होंने बताया कि सरकार 2035 तक उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का मजबूत इरादा रखती है और नयी नीति में इसका उल्लेख है।
उन्होंने कहा कि देश में आईआईएम जैसी संस्थाएं भी बढ़ेंगी और सरकार द्वारा निर्धारित इन नीतिगत उद्देश्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
केंद्रीय मंत्री ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर आईआईएम रायपुर के अध्यक्ष श्यामल गोपीनाथ और आईआईएम रायपुर के निदेशक प्रोफेसर भारत भास्कर उपस्थित थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)