जरुरी जानकारी | यूनियन बैंक, बीओबी ने एमसीएलआर में 0.05 से 0.20 प्रतिशत तक कटौती की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने शुक्रवार को विभिन्न अवधि के लिए सीमांत लागत कोष आधारित उधारी दर (एमसीएलआर) में कटौती की घोषणा की।
मुंबई, 10 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने शुक्रवार को विभिन्न अवधि के लिए सीमांत लागत कोष आधारित उधारी दर (एमसीएलआर) में कटौती की घोषणा की।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न अवधि के लिए एमसीएलआर में 0.20 प्रतिशत की कटौती की है। नई दरें 11 जुलाई से लागू होंगी।
यह भी पढ़े | रामविलास पासवान का बड़ा बयान-कहा चिराग जो फैसला लेंगे, हम उनके साथ.
बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि संशोधित एक वर्षीय एमसीएलआर 7.60 प्रतिशत की जगह 7.40 प्रतिशत होगी।
तीन महीने और छह महीने के एमसीएलआर को घटाकर क्रमश: 7.10 फीसदी और 7.25 फीसदी कर दिया गया है।
यह भी पढ़े | बीजेपी को पूरा भरोसा, पश्चिम बंगाल में 2021 में बनकर रहेगी सरकार.
पिछले साल जुलाई के बाद से बैंक द्वारा यह लगातार 13 बार दर में कटौती की गई है।
वहीं बैंक आफ बड़ौदा (बीओबी) ने विभिन्न अवधि के लिए एमसीएलआर में 0.05 प्रतिशत की कटौती की है। नई दरें 12 जुलाई से लागू होंगी।
एक साल के एमसीएलआर को 7.65 प्रतिशत से घटाकर 7.60 प्रतिशत कर दिया गया है। इसी तरह छह महीने के लिए एमसीएलआर अब 7.50 प्रतिशत की जगह 7.45 प्रतिशत होगा।
इससे पहले देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने शुक्रवार को छोटी अवधि के लिए एमसीएलआर में 0.05 से 0.10 प्रतिशत की कमी की थी।
सार्वजनिक क्षेत्र के एक अन्य बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने सभी अवधि के लिए एमसीएलआर में 0.25 प्रतिशत तक कटौती की है।
इस हफ्ते की शुरुआत में केनरा बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी एमसीएलआर में कटौती की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)