एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | देश की पहली किसान रेल का केंद्रीय कृषि मंत्री व रेल मंत्री ने किया शुभारंभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के देवलाली से बिहार के दानापुर तक प्रायोगिक परियोजना के रूप में किसान रेल का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। यह रेल किसानों के उत्पाद एक से दूसरे स्थान पर सस्ते किराए पर ले जाने में मदद करेगी।

जरुरी जानकारी | देश की पहली किसान रेल का केंद्रीय कृषि मंत्री व रेल मंत्री ने किया शुभारंभ

नयी दिल्ली, सात अगस्त महाराष्ट्र के देवलाली से बिहार के दानापुर तक प्रायोगिक परियोजना के रूप में किसान रेल का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। यह रेल किसानों के उत्पाद एक से दूसरे स्थान पर सस्ते किराए पर ले जाने में मदद करेगी।

देश की पहली किसान रेल का शुभारंभ शुक्रवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह ट्रेन चार राज्यों से होकर गुजरेगी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: शानदार वेतन के साथ होगा अद्भुत करियर! फटाफट यहां से करें अप्लाई.

कृषि भवन से, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस मौके पर आयोजित समारोह में शामिल हुए दोनों मंत्रियों ने किसानों के लिए रेल चलाने की संकल्पना एवं इसे साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि किसानों की समृद्धि व देश के कोने-कोने तक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने में किसान रेल रामबाण सिद्ध होगी। रेल मंत्री गोयल ने कहा कि किसानों के सम्मान में भारतीय रेल भी लगे, यह प्रधानमंत्री जी ने सुनिश्चित किया है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां मिली कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, सैलरी के लिए सरकार देगी पैसा.

कृषि मंत्री ने कहा कि आज किसानों की एक बड़ी अनिवार्य आवश्यकता को भारत सरकार ने पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुरूप किसान रेल के शुभारंभ की घड़ी आई है। हमें भरोसा है कि यह रेल किसानों के उत्पाद एक से दूसरे स्थान पर सस्ते किराए में ले जाने में सफल होगी।

तोमर ने कहा, ‘‘किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार के स्तर पर सभी प्रयास हो रहे है। नए अध्यादेश लाए गए हैं, अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम में बदलाव किया गया है, किसानों को कानूनी बंधनों से आजादी मिल गई है। देश में दस हजार कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) गठित करने का बड़ा अभियान होने वाला है।’’

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गोयल ने कहा, ‘‘देश के कोने-कोने तक ही नहीं, बल्कि विश्वभर में भारतीय किसानों का सामान आराम से पहुंचेगा। अभी यह प्रायोगिक परियोजना है, आगे चलकर इस सुविधा का विस्तार किया जाएगा। कश्मीर से कन्याकुमारी तक किसान रेल के माध्यम से सेब पहुंचे, यह तैयारी भी की जाएगी।’’

कायर्क्रम में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडनवीस तथा केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी, राव साहेब दानवे पाटिल, कृषि राजयमंत्री पुरुषोत्तम रूपाला व कैलाश चौधरी, महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल समेत अन्य मौजूद थे।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2020 11:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).