जरुरी जानकारी | यूनिमेक एयरोस्पेस के आईपीओ को पहले दिन 3.81 गुना अभिदान मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यूनिमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को शेयर बिक्री के पहले दिन 3.81 गुना अभिदान मिला, जिसमें निवेशकों की उत्साहजनक भागीदारी का योगदान रहा।

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर यूनिमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को शेयर बिक्री के पहले दिन 3.81 गुना अभिदान मिला, जिसमें निवेशकों की उत्साहजनक भागीदारी का योगदान रहा।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 500 करोड़ रुपये की शुरुआती शेयर बिक्री में 1,79,22,111 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि बिक्री के लिए 47,04,028 शेयरों की पेशकश की गई थी।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 4.45 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 4.02 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के कोटा को 2.49 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

आईपीओ में 250 करोड़ रुपये तक का नया निर्गम और 250 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

इस पेशकश के लिए कीमत दायरा 745-785 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

यूनिमेक एयरोस्पेस एयरोस्पेस, रक्षा, ऊर्जा और सेमीकंडक्टर उद्योगों के लिए जटिल विनिर्माण समाधान में विशेषज्ञता रखती है।

कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\