जरुरी जानकारी | यूनिलीवर को रॉयल्टी बढ़ाने का फैसला विस्तृत चर्चा के बादः एचयूएल चेयरमैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दैनिक उपभोग के सामान बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) के चेयरमैन नितिन परांजपे ने सोमवार को कहा कि मूल कंपनी यूनिलीवर को दी जाने वाली रॉयल्टी बढ़ाकर 3.45 प्रतिशत करने का फैसला विस्तृत चर्चा और जांच-परख के बाद किया गया है।

नयी दिल्ली, 26 जून दैनिक उपभोग के सामान बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) के चेयरमैन नितिन परांजपे ने सोमवार को कहा कि मूल कंपनी यूनिलीवर को दी जाने वाली रॉयल्टी बढ़ाकर 3.45 प्रतिशत करने का फैसला विस्तृत चर्चा और जांच-परख के बाद किया गया है।

एचयूएल ने साल की शुरुआत में मूल कंपनी यूनिलीवर पीएलसी को दी जाने वाली रॉयल्टी 2.65 प्रतिशत से बढ़ाकर कुल कारोबार का 3.45 प्रतिशत करने का फैसला किया था। यह फैसला तीन वर्षों में चरणबद्ध ढंग से लागू किया जाएगा।

परांजपे ने रॉयल्टी बढ़ाने के पीछे के तर्क के बारे में पूछे जाने पर शेयरधारकों से कहा कि व्यापक जांच-परख और इस भुगतान के एवज में वाजिब मूल्य मिलने की संतुष्टि होने के बाद यह बदलाव किया गया था।

उन्होंने कहा कि इस दौरान एचयूएल ने एफएमसीजी (दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों) क्षेत्र की अन्य कंपनियों द्वारा अपनी मूल कंपनियों को दी जाने वाली रॉयल्टी के अनुपात पर भी गौर किया था।

एचयूएल का यूनिलीवर के साथ दस वर्षों का रॉयल्टी एवं केंद्रीय सेवा करार जनवरी, 2023 में खत्म हो रहा था। इसके बाद यूनिलीवर ने रॉयल्टी अनुबंध की समीक्षा करने का अनुबंध किया था।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन