एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दक्षिण 24 परगना में अज्ञात बदमाशों ने व्यक्ति को गोली मारी, जख्मी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के बज बज इलाके में दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी।

देश की खबरें | दक्षिण 24 परगना में अज्ञात बदमाशों ने व्यक्ति को गोली मारी, जख्मी

कोलकाता, तीन मई पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के बज बज इलाके में दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति के सिर में गोली लगी है और लेकिन वह अब खतरे से बाहर है और वह कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती है।

उन्होंने बताया, “ व्यक्ति शहर की अलीपुर अदालत में गवाह के तौर पर पेश होने के बाद घर लौट रहा था। वह बज बज आने के लिए ट्रेन में सवार हुआ था और यात्रा के बाद स्टेशन पर उतर अपने घर जाने के लिए बाइक पर सवार हुआ।”

अधिकारी ने बताया, “ बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश उसके पास आए और उसे नज़दीक से गोली मार दी।”

अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2023 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).