देश की खबरें | अज्ञात अपराधियों ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता को गोली मारी, हालत गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर थानाक्षेत्र में बुधवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजफर शम्शी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

मुंगेर, 27 जनवरी बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर थानाक्षेत्र में बुधवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजफर शम्शी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने वारदात की पुष्टि करते हुए बताया अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि शम्शी को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां के चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।

उन्होंने बताया कि अपराधियों ने शम्शी पर गोलीबारी उनके कॉलेज (जमालपुर कॉलेज) के गेट के समीप की जहां वे पढाते हैं। उन्होंने बताया कि गेाली उनके चेहरे पर लगी है।

बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इस घटना को बहुत दुखद बताते हुए कहा कि पार्टी के जिला अध्यक्ष से इसको लेकर उनकी बात हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी पुलिस महानिदेशक से भी बात हुई है। उन्होंने जिले के पुलिस अधीक्षक से बात करके तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा है।’’

यह पूछे जाने पर कि जब सत्तापक्ष से जुडे लोग ही सुरक्षित नहीं तो ऐसे में आम आदमी कैसे अपने को सुरक्षित मान सकता है, जायसवाल ने कहा, ‘‘इसमें भेदभाव की बात नहीं। सभी को सुरक्षा मिलनी और होनी चाहिए। पुलिस को निश्चित तौर पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को ठीक मानते हैं, जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में विधि व्यवस्था को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं देख रहे हैं और वे लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं।

राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इस घटना की निंदा करते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर होने का आरोप लगाया और कहा, ‘‘राज्य में कोई सुरक्षित नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\