देश की खबरें | यूनिसेफ ने आयुष्मान खुराना को बनाया बाल अधिकार अभियान का ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ ने अपने बाल अधिकार अभियान- ‘फॉर एवेरी चाइल्ड’ के लिए आयुष्मान खुराना को अपना ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ बनाया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 11 सितंबर संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ ने अपने बाल अधिकार अभियान- ‘फॉर एवेरी चाइल्ड’ के लिए आयुष्मान खुराना को अपना ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ बनाया है।

यूनिसेफ ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh Assembly Bypolls 2020: एमपी उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की 15 प्रत्याशियों की सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट.

बच्चों के प्रति हिंसा को समाप्त करने की दिशा में खुराना यूनिसेफ की सहायता करेंगे।

अभिनेता की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि वह इस पहल के लिए भारत में काम करेंगे।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update: ओडिशा में एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 3,996 मामले दर्ज, राज्य के एक मंत्री भी वैश्विक महामारी से संक्रमित.

प्रख्यात फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम वैश्विक स्तर पर इस अभियान का चेहरा हैं।

यूनिसेफ की भारत में प्रतिनिधि डॉ यास्मीन अली हक ने कहा कि उन्हें खुशी है कि खुराना, यूनिसेफ सेलिब्रिटी एडवोकेट होंगे।

उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि खुराना इस मुद्दे पर जागरूकता फैलाने में सहायता करेंगे।

हक ने एक वक्तव्य में कहा, “वह हर बच्चे के लिए संवेदनशीलता की आवाज बनेंगे और बच्चों के प्रति हिंसा को समाप्त करने के लिए विशेष रूप से काम करेंगे।”

उन्होंने कहा, “आयुष्मान के सहयोग से इस महत्वपूर्ण मुद्दे के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायता मिलेगी। विशेष रूप से कोविड-19 के इस दौर में जब लॉकडाउन के कारण बच्चों के प्रति हिंसा का खतरा बढ़ गया है।”

खुराना ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह यूनिसेफ के साथ मिलकर काम करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\