जरुरी जानकारी | सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए यूएनडीपी, पश्चिम बंगाल में समझौता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और पश्चिम बंगाल ने प्रमुख विकास प्राथमिकताओं पर सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

नयी दिल्ली, सात फरवरी संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और पश्चिम बंगाल ने प्रमुख विकास प्राथमिकताओं पर सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

शुक्रवार को एक बयान में कहा गया कि साझेदारी मानव विकास को आगे बढ़ाने के लिए जलवायु वित्त सहित विकास वित्त पर केंद्रित रहेगी।

बयान के मुताबिक, यह साझेदारी डेटा-संचालित नीति-निर्माण के लिए जवाबदेही हेतु निगरानी ढांचा स्थापित करेगी, डिजिटल समाधानों और स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करेगा। जलवायु-अनुकूल कृषि और टिकाऊ आजीविका के माध्यम से हाशिए पर पड़े समुदायों को भी इससे समर्थन मिलेगा।

इसमें कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में जलवायु घटनाओं के प्रति संवेदनशीलता को देखते हुए सहयोग से तैयारियों और अनुकूलन क्षमता को बढ़ाने के लिए नवीन आपदा मजबूती रणनीति भी विकसित की जाएगी।

इस समझौता ज्ञापन पर पश्चिम बंगाल सरकार के वित्त एवं योजना एवं सांख्यिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) प्रभात कुमार मिश्रा और यूएनडीपी की स्थानीय प्रतिनिधि एंजेला लुसिगी ने हस्ताक्षर किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी