ताजा खबरें | मोदी व केजरीवाल के पीछे 'छिपी शक्तियों' को समझें : राहुल ने पंजाब में मतदाताओं से कहा

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए पंजाब के मतदाताओं से कहा कि वे नेताओं का चेहरा नहीं बल्कि उनके कार्यों को देखें ताकि उनके पीछे "छिपी हुई शक्तियों" को समझ सकें।

चंडीगढ़, 15 फरवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए पंजाब के मतदाताओं से कहा कि वे नेताओं का चेहरा नहीं बल्कि उनके कार्यों को देखें ताकि उनके पीछे "छिपी हुई शक्तियों" को समझ सकें।

उन्होंने आप पर निशाना साधते हुए दावा किया कि जो लोग सरकार बनाने का एक मौका मांग रहे हैं, वे "पंजाब को बर्बाद कर देंगे" और राज्य "जल उठेगा।’’ उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर भी निशाना साधा और कहा कि पिछले साल पार्टी ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी से साठगांठ करने के लिए हटा दिया था।

राहुल गांधी पंजाब विधानसभा के लिए 20 फरवरी को होने वाले चुनाव के सिलसिले में यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर राजपुरा और उसके बाद मानसा में चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने को कहा कि कांग्रेस बहुमत से सत्ता में आए और 117 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी को 70-80 सीटें मिले।

कांग्रेस नेता ने लोगों को चुनाव में किसी भी तरह के 'प्रयोग' को लेकर फिर से आगाह करते हुए कहा कि केवल उनकी पार्टी सीमावर्ती राज्य में शांति कायम रखने में सक्षम है।

उन्होंने कहा, "पंजाब के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात इसकी शांति है। यह कोई प्रयोगशाला नहीं है, कोई रसायन विज्ञान प्रयोगशाला नहीं या कोई ऐसी जगह नहीं है, जहां प्रयोग किए जा सकते हैं। पंजाब एक सीमावर्ती और संवेदनशील राज्य है तथा केवल कांग्रेस पार्टी ही पंजाब को समझती है तथा राज्य में शांति कायम रख सकती है।’’

राहुल गांधी ने आप पर हमला बोलते हुए कहा, "एक बार मौका दो, कह कर जो लोग आपसे वादा कर रहे हैं, वे पंजाब को बर्बाद कर देंगे। पंजाब जल उठेगा, मेरी बातों को याद रखें।"

उन्होंने कहा कि वह 2004 से राजनीति में हैं और यदि कोई नया व्यक्ति आता है, तो वह व्यक्ति कहता है "देखिए, वह मोदी, केजरीवाल, गांधी है, तथा वह नया व्यक्ति केवल एक चेहरा देखता है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘लेकिन जिसके पास कुछ अनुभव है, वह कहता है कि एक चेहरा है लेकिन उसके पीछे कौन सी ताकत या शक्ति है। मैं यहां खड़ा हूं, आप सवाल पूछें कि उनके पीछे कौन सी शक्ति है।"

उन्होंने कहा, "मोदी खड़े हैं, उनके चेहरे को मत देखिए, लेकिन आप पूछिए कि उनके पीछे कौन सी छिपी शक्तियां हैं और फिर उनके कार्यों को देखें, तो आप राजनीति को समझ जाएंगे... और याद रखें कि किसी नेता के पीछे शक्तियां होती हैं, आप पहचानें कि मोदी, केजरीवाल और राहुल गांधी के पीछे कौन सी शक्ति है, चेहरों को मत देखिए, इसे समझिए।"

कांग्रेस नेता ने नोटबंदी और कृषि कानूनों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की। उन्होंने कहा, "क्या मोदी के पीछे गरीबों की शक्ति है। नहीं, गरीब परेशान हैं। मोदी किसानों के जीवन को तबाह करने के लिए तीन काले कानून लेकर आए। वह अकेला व्यक्ति नहीं हैं, उनके पीछे छिपी ताकतें हैं... किसान एक साल से विरोध कर रहे थे और उनके पीछे किसानों की ताकत का समर्थन नहीं हो सकता। अन्यथा, 700 किसानों की मौत नहीं होती।’’

राहुल गांधी ने सभा में मौजूद लोगों से कहा, "देखिए, मोदी के पीछे कौन सी ताकत है... किसानों के पास जो कुछ है, उसे छीनने की कोशिश कौन कर रहा था? देश के सबसे बड़े तीन-चार अरबपति उसे छीनना चाहते थे। उनका कहना है कि किसानों, खेतों और सरकारी गोदामों में बहुत पैसा है और हम इसे चाहते हैं।"

इसके बाद उन्होंने आप नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, "उसके बाद केजरीवाल आते हैं, सोचिए कि उनके पीछे कौन सी ताकतें छिपी हैं, जब आप इसे समझ जाएंगे... आप पंजाब की राजनीति को समझ जाएंगे।"

उन्होंने मानहानि के एक मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से केजरीवाल के माफी मांगने का भी जिक्र किया और कहा कि वह (राहुल गांधी) भी मानहानि सहित 20 मामलों का सामना कर रहे हैं, ‘‘लेकिन क्या मैंने किसी से माफी मांगी है।’’

सभा में मौजूद लोगों से उत्तर मिलने के बाद, राहुल गांधी ने कहा, "ये वही शक्तियां हैं, जिन्होंने कृषि कानून को लागू करवाया था, नोटबंदी की, जीएसटी लागू किया... मोदी एक व्यक्ति नहीं हैं, उनके पीछे शक्ति है।’’

राहुल गांधी ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, "भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, किस शक्ति को इसका लाभ मिल रहा है?" उन्होंने कहा कि मोदी ने पेट्रोल व डीजल की कीमतें कम नहीं कीं, लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ऐसा किया। उन्होंने कहा, "अगर चन्नी के पीछे भी वही शक्ति होती, तो वह कभी भी इन कीमतों को कम नहीं कर पाते। लेकिन आपकी ताकत हमारे मुख्यमंत्री के पीछे है और उन्होंने ऐसा किया। यह लड़ाई है।"

उन्होंने कहा कि आप दिल्ली मॉडल का जिक्र कर रही है, जैसे भाजपा पहले गुजरात मॉडल की चर्चा करती थी। ‘‘"अब दोनों पंजाब के लोगों से एक मौका मांग रहे हैं, लेकिन लोग कांग्रेस को ही वापस लाएंगे।"

राहुल गांधी ने कहा कि आप नेताओं को 'आतंकवादियों के घरों में देखा जा सकता है, लेकिन लोग कभी भी किसी कांग्रेस नेता को उनके घर में नहीं पाएंगे।’’

उन्होंने चन्नी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लोगों से गर्मजोशी से मिलते हैं और उन्हें गले लगाते हैं, लेकिन उन्होंने अमरिंदर सिंह को कभी भी ऐसा करते नहीं देखा। उन्होंने कहा, ‘‘क्या आपने कभी अमरिंदर सिंह को किसी गरीब को गले लगाते हुए देखा है, मैंने उन्हें कभी भी ऐसा करते हुए नहीं देखा। और जिस दिन मुझे महसूस हुआ कि अमरिंदर सिंह के भाजपा से संबंध हैं, उस दिन कांग्रेस पार्टी ने उन्हें हटा दिया।"

उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह के विपरीत, चन्नी ने बिजली की दरें कम करके और बकाया राशि माफ करके आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए कई कदम उठाए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि जब उन्होंने पंजाब में मादक पदार्थों की समस्या का मुद्दा उठाया था तो शिअद और भाजपा ने उनका मजाक उड़ाया था। उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने आगाह किया था कि कोविड ​​-19 का भारत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, तो भाजपा ने उपहास किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\