देश की खबरें | ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत ने अपने सामरिक लक्ष्य हासिल किए: विशेषज्ञ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सामरिक मामलों के एक विशेषज्ञ ने बुधवार को कहा कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए एक नया राष्ट्रीय सुरक्षा सिद्धांत पेश किया और आतंकवादी बुनियादी ढांचे को नष्ट करने एवं पाकिस्तान पर अपनी सैन्य श्रेष्ठता दर्शाने के अपने सामरिक उद्देश्यों को पूरा करने से भी आगे जा कर बेहतर प्रदर्शन किया।

नयी दिल्ली, 14 मई सामरिक मामलों के एक विशेषज्ञ ने बुधवार को कहा कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए एक नया राष्ट्रीय सुरक्षा सिद्धांत पेश किया और आतंकवादी बुनियादी ढांचे को नष्ट करने एवं पाकिस्तान पर अपनी सैन्य श्रेष्ठता दर्शाने के अपने सामरिक उद्देश्यों को पूरा करने से भी आगे जा कर बेहतर प्रदर्शन किया।

अमेरिकी ‘थिंक टैंक’ ‘मॉडर्न वार इंस्टीट्यूट’ में ‘अर्बन वारफेयर स्टडीज’ के अध्यक्ष जॉन स्पेंसर ने कहा कि भारत ने सात मई को शुरू किए गए अपने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में किसी भी लक्ष्य पर ‘‘अपनी इच्छानुसार’’ हमला कर सकने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया और सीमा पार आतंकवाद के लिए ‘‘चेतावनी वाली नयी रेखा’’ खींच कर उसे लागू किया।

‘मॉडर्न वॉर इंस्टीट्यूट’ (एमडब्ल्यूआई) खुद को ‘यूनाइटेड स्टेट्स मिलिट्री अकेडमी’ के ऐसे राष्ट्रीय संसाधन के रूप में वर्णित करता है जो हालिया संघर्षों का अध्ययन करता है।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए। भारत की कार्रवाई के बाद जब पाकिस्तान ने भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों और असैन्य क्षेत्रों को निशाना बनाने का प्रयास किया तो भारतीय सशस्त्र बलों ने चार दिनों की अवधि में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भीषण जवाबी हमले किए।

इसके बाद दोनों पक्षों के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच वार्ता के बाद सैन्य कार्रवाइयों को रोकने पर 10 मई की दोपहर को सहमति बनी।

स्पेंसर ने भारत एवं पाकिस्तान के बीच संघर्ष पर एक लेख में लिखा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल अपने सामरिक उद्देश्यों को पूरा किया बल्कि उससे भी आगे निकलकर काम किया। इसके तहत आतंकवादी ढांचों को नष्ट किया गया, सैन्य श्रेष्ठता का प्रदर्शन किया गया, हमले रोकने की क्षमता को दर्शाया गया और एक नए राष्ट्रीय सुरक्षा सिद्धांत को पेश किया गया।’’

उन्होंने संघर्ष के विभिन्न आयामों का विश्लेषण करते हुए कहा, ‘‘चेतावनी वाली एक नयी रेखा खींची गई और उसे लागू किया गया। यह रेखा है : पाकिस्तानी धरती से होने वाले आतंकवादी हमलों का अब सैन्य बल से सामना होगा।’’

स्पेंसर ने कहा, ‘‘यह कोई धमकी नहीं है। यह एक मिसाल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों, ड्रोन समन्वय केंद्रों, यहां तक कि ‘एयरबेस’ समेत किसी भी लक्ष्य पर हमला करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। इस बीच, पाकिस्तान भारत के अंदर एक भी सुरक्षित क्षेत्र में घुसने में असमर्थ रहा।’’

स्पेंसर ने कहा, ‘‘यह समानता नहीं है। यह अभूतपूर्व श्रेष्ठता है। इससे पता चलता है कि वास्तविक प्रतिरोध क्या होता है।’’

स्पेंसर ने तर्क दिया कि भारत ने पाकिस्तानी कार्रवाइयों का ‘‘पुरजोर तरीके से जवाब’’ दिया लेकिन यह ‘‘पूर्ण युद्ध’’ बनने से पहले ही रुक गया। उन्होंने कहा कि ‘‘तनाव बढ़ने पर नियंत्रण’’ ने एक स्पष्ट संकेत दिया कि भारत जवाब देगा और वह गति को भी नियंत्रित करेगा।

उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के कूटनीतिक पहलू पर भी चर्चा करते हुए कहा कि भारत ने ‘‘अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता’’ का अनुरोध किए बिना संकट को संभाला।

स्पेंसर ने ‘एक्स’ पर साझा किए गए अपने लेख में लिखा, ‘‘इसने संप्रभु शर्तों पर सिद्धांत लागू किया, संप्रभु साधनों का उपयोग किया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कब्जे या शासन परिवर्तन को लेकर नहीं था।’’

उन्होंने कहा कि इसे विशिष्ट उद्देश्यों के लिए अंजाम दिया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि सामरिक सफलता विनाश के पैमाने से नहीं, बल्कि वांछित राजनीतिक प्रभाव प्राप्त करने से जुड़ी है।

स्पेंसर ने कहा, ‘‘भारत प्रतिशोध के लिए नहीं लड़ रहा था। यह प्रतिरोध के लिए लड़ रहा था, और यह काम कर गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\