Operation Muskaan: ऑपरेशन मुस्कान के तहत नोएडा पुलिस ने लापता किशोर को बरामद किा
नोएडा पुलिस ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोंडा से लापता हुए 13 वर्षीय किशोर को ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद किया है। पुलिस ने किशोर के परिजन से संपर्क कर, उन्हें नोएडा बुलाया तथा किशोर को उनके सुपुर्द कर दिया।
नोएडा, 2 जुलाई : नोएडा पुलिस (Noida Police) ने पूर्वी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोंडा से लापता हुए 13 वर्षीय किशोर को ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद किया है. पुलिस ने किशोर के परिजन से संपर्क कर, उन्हें नोएडा बुलाया तथा किशोर को उनके सुपुर्द कर दिया. पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक जुलाई को थाना फेस-3 पुलिस को सेक्टर 61 मेट्रो स्टेशन पर 13 वर्षीय किशोर लावारिस अवस्था में घूमता हुआ मिला. उन्होंने बताया कि पुलिस ने बच्चे से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह ग्राम भैंसहा थाना कोडिया जिला गोंडा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. बच्चे ने पुलिस को बताया कि वह दो जून वर्ष को अपने घर वालों को बताए बिना दिल्ली घूमने के लिए आ गया था और यहां पर वह गुम हो गया.
मीडिया प्रभारी ने बताया कि नोएडा पुलिस ने गोंडा पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि स्थानीय थाने में किशोर की गुमशुदगी 29 जून को दर्ज कराई गई थी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोर के पिता से मोबाइल फोन से संपर्क किया. उन्हें नोएडा बुलाया गया. शुक्रवार को नोएडा पहुंचे पिता ने अपने बेटे की पहचान की तथा अपने साथ लेकर उसे वापस गए. यह भी पढ़ें :यूपी को डेल्टा वेरिएंट से बचाने के लिए मुख्यमंत्री को ऑस्ट्रेलियाई सांसद ने सराहा
मीडिया प्रभारी ने बताया कि गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने ऑपरेशन मुस्कान चलाया हुआ है जिसके लिए कई टीमें बनाई गई हैं. इसके तहत गुमशुदा बच्चों की तलाश कर पुलिस उन्हें उनके परिजनों को सौंप रही है.
सं
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2021 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

